भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने एक और उपलब्धि राष्ट्रीयस्तर पर हासिल कर प्रदेश का परचम लहराया है। देश भर में मध्यप्रदेश ने ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में दूसरे स्थान पर रहा है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन के आधार पर मिली इस उपलब्धि ने प्रदेश को अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया है। 1,752 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 59 अनिवार्य सेवाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है, जो प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य है कि तकनीक के माध्यम से आम जनता को सरल, तेज और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान की जाएं। यह उपलब्धि न केवल डिजिटल प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मध्यप्रदेश तेजी से आधुनिक प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
ई-गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को मिला देश में दूसरा स्थान, सीएम ने जताई खुशी
RELATED ARTICLES

