KKR vs SRH Highlights: SRH ने KKR को 65 रनों से रौंदा, कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

IPL 2026, कोलकाता| IPL के  6वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद  ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में SRH ने पहली जीत हासिल की, जबकि KKR का यह दूसरा मैच था।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए KKR 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई।
SRH की बल्लेबाजी :पावरप्ले में धमाका
ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर पावरप्ले में 84 रन जोड़े। हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों पर 52 रन की उपयोगी पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए। SRH ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
KKR की चेज
एलन ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन KKR की पारी 78/1 से 120/3 तक पहुंचने के बाद तेजी से ढह गई। अंकुरिश रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 52 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह 25 गेंदों पर 35 रन पर आउट हुए। अंतिम 7 विकेट मात्र 41 रनों पर गिर गए।
SRH की गेंदबाजी
जयदेव उनादकट ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। ईशन मलिंगा और हर्ष दुबे ने भी अहम विकेट निकाले। KKR के गेंदबाजों में ब्लेसिंग मुजराबानी ने 4 विकेट लिए, लेकिन टीम की बल्लेबाजी नहीं चली।
प्लेयर ऑफ द मैच 
नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा, “यह मैच-विनिंग परफॉर्मेंस लंबे समय से इंतजार की थी। पिछले सीजन चोटों और नेगेटिव विचारों से जूझा, लेकिन अब बॉडी फिट है और गेंदबाजी पर मेहनत रंग लाई।”
SRH ने इस जीत से पॉइंट्स टेबल में अपनी शुरुआत मजबूत की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *