Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबंगाल से लेकर केरल तक सियासी तनाव, कांग्रेस नेताओं पर हमला

बंगाल से लेकर केरल तक सियासी तनाव, कांग्रेस नेताओं पर हमला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनावी माहौल के बीच तनाव और टकराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। केरल और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के साथ हुई घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा गरमा दिया है।

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला

एक तरफ केरल के मल्लपुरम जिले के वांडुर में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर हंगामा किया गया। इस दौरान उनके गनमैन और ड्राइवर के साथ हाथापाई की गई। घटना उस वक्त हुई जब थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। राहत की बात यह रही कि शशि थरूर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बंगाल में अधीर रंजन के साथ धक्का-मुक्की

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में कांग्रेस नेता और उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के साथ भी अभद्रता का मामला सामने आया। शनिवार सुबह जनसंपर्क के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गली के मोड़ पर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कांग्रेस का आरोप, TMC पर निशाना

जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस घटना के दौरान टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्मकार भी मौके पर मौजूद थे। पार्टी ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए सत्तारूढ़ दल पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

इन दोनों घटनाओं ने साफ कर दिया है कि चुनावी जमीन पर अब मुकाबला सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़क पर टकराव भी बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह सियासी गर्मी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन