Wednesday, June 17, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदेर रात भूकंप से हड़कंप, CCTV में कैद हुआ ‘कांपता शहर’

देर रात भूकंप से हड़कंप, CCTV में कैद हुआ ‘कांपता शहर’

ओडिशाछत्तीसगढ़ के ओडिशा में दक्षिणी हिस्सों में शनिवार रात आए भूकंप के झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। अचानक आई कंपन ने ऐसा डर पैदा किया कि लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई घरों के CCTV कैमरों में धरती के हिलने के दृश्य साफ कैद हो गए।

कब और कितना तेज था भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप रात करीब 11:31 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसका केंद्र कोरापुट के पास जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था, जिसकी वजह से झटके ज्यादा स्पष्ट महसूस हुए।

वहीं कोरापुट और आसपास के इलाकों में करीब 15 सेकंड तक धरती कांपती रही। लोगों ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लगा जैसे कोई भारी वाहन गुजर रहा हो, लेकिन जब कंपन तेज हुआ तो सभी घरों से बाहर निकल आए।

किन-किन इलाकों में महसूस हुए झटके?

भूकंप का असर कई क्षेत्रों में देखा गया, जिसमें से बैपारीगुडा, लामटापुट, पट्टांगी, दमनजोड़ी, जयपुर मल्कानगिरी, सुनाबेड़ा, कुडुमुलुगुम्मा, मथिली और चित्रकोंडा है। वहीं कुछ जगहों पर 6 से 8 सेकंड तक लगातार कंपन महसूस किया गया।

CCTV में कैद हुआ खौफ

इस कंपन को घर के अंदर लगे CCTV कैमरों में भी देखा जा सकता है। जिसमें फर्नीचर, पंखे और खिड़कियां हिलती नजर आ रही है। जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

प्रशासन के मुताबिक, इस भूकंप से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

हिंद महासागर में भी कंपन

इसी बीच, हिंद महासागर में भी 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया, जो करीब 90 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका तटीय इलाकों पर कोई असर नहीं पड़ा।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal – 14 to 20 june 2026
Bhopal- 31 to 6 June 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन