Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबड़े मंदिरों पर हमले की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़ा आतंकी कुशीनगर...

बड़े मंदिरों पर हमले की साजिश नाकाम, ISIS से जुड़ा आतंकी कुशीनगर से गिरफ्तार

नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बड़े मंदिरों पर हमले की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान अहमद के रूप में हुई है, जिसे कुशीनगर से पकड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, रिजवान अहमद दिल्ली और यूपी के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाकर लाल किला ब्लास्ट जैसे पैटर्न पर हमला करने की योजना बना रहा था। वह पहले दिल्ली आकर संभावित टारगेट की रेकी भी कर चुका था। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट की तैयारी में जुटा था और उसने एक IED तैयार भी कर ली थी। उसके कब्जे से 9 एमएम बैटरी, अलार्म क्लॉक और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है। रिजवान का संपर्क इराक में मौजूद ISIS के एक आतंकी से था। बताया जा रहा है कि वह ‘अबु ओसामा’ नाम के एक बड़े कमांडर के संपर्क में था, जिसने उसे ऑनलाइन बम बनाने की ट्रेनिंग दी। सुरक्षा एजेंसियों को आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में अरबी भाषा का साहित्य भी मिला है। साथ ही, यह भी पता चला है कि उसने कुछ प्रमुख मंदिरों की रेकी की थी।

फिलहाल एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और आरोपी से पूछताछ के जरिए उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन