Hardik vs Krunal: ‘रिफ्ट’ की अफवाहों पर ब्रेक, मैदान की टक्कर या असली विवाद?

बेंगलुरु। IPL 2026 में पंड्या ब्रदर्स को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब खुद क्रुणाल पंड्या ने बड़ा बयान देकर सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की है। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल के बीच मनमुटाव की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं, लेकिन अब तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है।

मैच में दिखी दूरी

Indian Premier League 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में दोनों भाइयों के बीच पहले जैसी बॉन्डिंग नजर नहीं आई। जैसे मैदान पर कम बातचीत, एक-दूसरे को इग्नोर करना और क्रुणाल का हार्दिक को बाउंसर डालना- इन पलों ने सोशल मीडिया पर “ब्रदर्स रिफ्ट” की कहानी को हवा दे दी।

क्रुणाल का क्लियर स्टेटमेंट

हाल ही में क्रिकबज़ को दिए इंटरव्यू में क्रुणाल ने साफ कर दिया कि यह सब सिर्फ गेम का हिस्सा था, कोई पर्सनल इश्यू नहीं है। उन्होंने अपने जवाबों से यह भी दिखाया कि उनके और हार्दिक के बीच अब भी सम्मान और प्रोफेशनल बॉन्ड बना हुआ है। साथ ही क्रुणाल ने “बेस्ट फिनिशर” की लिस्ट में खुद हार्दिक पंड्या का नाम लिया- जो साफ संकेत है कि रिश्तों में दरार की खबरें बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गईं।

टीम इंडिया में वापसी का मिशन

वहीं क्रुणाल ने साफ कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य फिर से भारतीय टीम में वापसी करना है।
उन्होंने आखिरी बार 2021 में इंटरनेशनल मैच खेला था, लेकिन अब उनका पूरा फोकस है- लगातार अच्छा प्रदर्शन, टीम के लिए मैच जिताना, मौके मिलने पर खुद को साबित करना है। उनका सीधा संदेश है कि- “मैं बस अपना काम करना चाहता हूं, बाकी मौके अपने आप आएंगे।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *