दीपिका-रणवीर दूसरी बार बनने जा रहे हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई। दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ एक और बड़ी खुशखबरी शेयर की है। स्टार कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, बधाइयों की बाढ़ आ गई।

इंस्टाग्राम पोस्ट से दी गुड न्यूज

बता दें कपल ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की। इस फोटो में उनकी बेटी दुआ नजर आ रही हैं, जो हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में नजर से बचाने वाली इमोजी के साथ उन्होंने यह इशारा दिया कि उनके परिवार में जल्द ही एक नया सदस्य आने वाला है।

दीपिका और रणवीर की पहली संतान दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। अब दूसरे बच्चे के आने की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अब दुआ को खेलने के लिए भाई या बहन मिलने वाला है, जिससे परिवार और भी खुशहाल होगा।

फैंस और सेलेब्स की बधाइयां

जैसे ही कपल ने यह खबर शेयर की, बॉलीवुड सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। यह खुशखबरी ऐसे समय आई है जब दोनों स्टार्स अपने-अपने करियर में भी शानदार दौर से गुजर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *