गुवाहाटी में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, एक महिला की मौत

गुवाहाटी। असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने ट्रैफिक और रोजमर्रा की जिंदगी को लगभग ठप कर दिया है। लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जबकि निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों तक घुस गया।

सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक हुआ ठप

जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं। वहीं कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे घंटों लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस जाम से ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जलमग्न सड़कों पर लोग बेहद सावधानी से चलते नजर आए।

शहर के लो-लाइंग एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां पानी तेजी से भर गया। मालीगांव गुवाहाटी समेत कई इलाकों में हालात ज्यादा खराब रहे। यहां घरों और दुकानों के बाहर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खुले मैनहोल में गिरने से महिला की मौत

बारिश के बीच एक दुखद घटना भी सामने आई। मालिगांव इलाके में देर रात एक महिला खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा शहर की खराब ड्रेनेज और मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह घटना एक बार फिर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती है। मामले को लेकर अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस और त्वरित समाधान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग खुद ही हालात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *