आदिवासी छात्रावास चोलना का वीडियो वायरल: रात 10 बजे ‘पार्टी’ के दावे

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के जैतहरी ब्लॉक में स्थित चोलना एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने छात्रावास की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में छात्रावास के भीतर लगे टीवी पर गाने एवं सोशल मीडिया रील्स चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सामने आ रही जानकारियां स्थिति को चिंताजनक बना रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, रात्रि लगभग 10 बजे के बाद छात्रावास परिसर में गतिविधियां शुरू होने की बात सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि उस दौरान CCTV कैमरों का कनेक्शन बंद रहता है तथा बाहरी लोगों की आवाजाही होती है। छात्रावास में गाने, रील्स और कथित तौर पर पार्टी जैसी गतिविधियां संचालित होने के दावे किए जा रहे हैं।

इन तथ्यों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही संभव है। लेकिन सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि छात्रावास में चौकीदार के रूप में कार्यरत जितेंद्र केवट, जिन्हें अधीक्षक का रिश्तेदार (भांजा) बताया जाता है, की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रात्रि के समय निगरानी व्यवस्था कमजोर रहने की बात सामने आई है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि शेष है सबसे गंभीर बात यह है कि सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध कराए गए स्मार्ट टीवी का उपयोग यदि इस प्रकार की गतिविधियों के लिए हो रहा है, तो यह सीधे तौर पर व्यवस्था की विफलता और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जाएगा।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर अनूपपुर को भी व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना प्रेषित कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो और सामने आ रहे तथ्यों पर कितनी गंभीरता से संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

मामले पर कई सवाल उठ रहें है, क्या कार्रवाई होगी या फिर आदिवासी छात्रों की सुरक्षा और भविष्य यूं ही सवालों के घेरे में रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *