डिप्टी कलेक्टर तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार

किरनापुर। कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से डिप्टी कलेक्टर  आदित्य नारायण तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर तिवारी ने 21 अप्रैल को किरनापुर एसडीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। किरनापुर में एसडीएम का कार्यभार संभाल रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आकाश अग्रवाल के 02 माह के प्रशिक्षण पर जाने के कारण डिप्टी कलेक्टर तिवारी को किरनापुर एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है।

22 अप्रैल 2026 को रेस्ट हाउस किरनापुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व एसडीएम आकाश अग्रवाल का विदाई और नवागत एसडीएम आदित्य नारायण तिवारी का स्वागत समारोह संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर आकाश अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नवागत एसडीएम तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में तिवारी ने सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा, जहां एक ओर विदाई की भावुकता थी, वहीं दूसरी ओर नए नेतृत्व के प्रति उत्साह भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *