दिल्ली | अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/2 का विशाल स्कोर बनाया। इस मुकाबले में KL Rahul ने नाबाद 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली और IPL इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
KL Rahul ने मात्र 67 गेंदों पर 152 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 226.86 रही। उन्होंने नीतीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की बड़ी साझेदारी की। नीतीश राणा ने 91 रनों की आक्रामक पारी खेली, जो 44 गेंदों पर आई। Rahul ने अपना शतक मात्र 47 गेंदों पर पूरा किया और लगातार आक्रमक बल्लेबाजी जारी रखी। पावरप्ले के बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। Xavier Bartlett ने राणा को आउट किया, लेकिन राहुल अंत तक नाबाद रहे।
‘राहुल’ का तूफान, दिल्ली के लिए रचा इतिहास
केएल राहुल ने अपनी आतिशी पारी से तहलका मचा दिया है। उन्होंने MS Dhoni और Chris Gayle के एक खास कीर्तिमान की बराबरी भी कर ली साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक बनाया।
पंजाब की खराब फील्डिंग ने दिया जीवनदान
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में राहुल को किस्मत का भी भरपूर साथ मिला। पंजाब की टीम ने उन्हें एक नहीं, बल्कि दो बार मैच में वापस आने का मौका दिया। पहला मौका शुरुआत में ही शशांक सिंह ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया वही दूसरा मौका जब राहुल 51 रन पर खेल रहे थे, तब विजयकुमार विशाक ने उन्हें दूसरा जीवनदान दिया।
Post Views: 17