नासिक। चर्चित TCS मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की पड़ताल में कई अहम डिजिटल सुराग सामने आए हैं, जो फरार आरोपी निदा खान और अन्य आरोपियों के बीच लगातार संपर्क की ओर इशारा करते हैं।
डिजिटल ट्रेल से खुला कनेक्शन
SIT सूत्रों के अनुसार, मोबाइल जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से संपर्क का खुलासा हुआ। नौकरी छोड़ने के बाद भी निदा खान लगातार आरोपियों के संपर्क में थी। डिजिटल ट्रेल से केस की कड़ियां और मजबूत हुई हैं।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी दानिश शेख के मोबाइल से कई फोटो और संदिग्ध वीडियो बरामद किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है। SIT इन डिजिटल सबूतों का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
27 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई
फरार आरोपी निदा खान की जमानत याचिका पर 27 अप्रैल को नासिक सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। इस सुनवाई को केस के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे जांच की दिशा और तेज हो सकती है।
SIT अब इस मामले में डिजिटल एविडेंस, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल कनेक्शन के जरिए पूरे नेटवर्क को समझने और सामने लाने की कोशिश कर रही है।


