Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsयूपी में पीएम मोदी का मेगा दौरा: वाराणसी-हरदोई को देगें बड़ी सौगात

यूपी में पीएम मोदी का मेगा दौरा: वाराणसी-हरदोई को देगें बड़ी सौगात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा 28-29 अप्रैल राज्य के विकास एजेंडा को नई गति देने वाला माना जा रहा है। इस दौरे में वे हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास से जुड़े कई बड़े ऐलान भी करेंगे।

महिला सम्मेलन में संवाद

जानकारी के मुताबिक, दौरे की शुरुआत वाराणसी से होगी, जहां प्रधानमंत्री लगभग ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे एक बड़े महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें करीब 50,000 महिलाओं की भागीदारी अपेक्षित है।

यह कार्यक्रम खास इसलिए भी है क्योंकि पीएम यहां नारी शक्ति, भागीदारी और सशक्तिकरण पर सीधे संवाद करेंगे। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद यह महिलाओं के साथ उनका अहम संवाद माना जा रहा है।

अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी

साथ ही प्रधानमंत्री इस दौरे में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के जरिए आम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और तेज कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य है।

रेलवे सेक्टर में यह कदम यात्रियों के लिए किफायती और आधुनिक सफर की दिशा में एक और प्रयास माना जा रहा है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार

वहीं 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री हरदोई में देश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिनकी लंबाई लगभग 594 किलोमीटर, लेन: 6 (भविष्य में 8 लेन तक विस्तार संभव) और लागत करीब ₹36,230 करोड़ है। यह एक्सप्रेसवे राज्य में लॉजिस्टिक्स, व्यापार और यात्रा को तेज करने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा। इसे देश के सबसे बड़े हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में गिना जा रहा है।

धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भी विकास

साथ ही दौरे के दौरान पीएम मोदी वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके अलावा कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार और संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इन परियोजनाओं से काशी को एक आधुनिक और आकर्षक धार्मिक-पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना है।

गांव-गांव तक पानी

सरकार जल जीवन मिशन के तहत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाओं की शुरुआत भी करेगी, जिससे हजारों गांवों को साफ पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अलावा रामनगर में 100 बेड का वृद्धाश्रम, यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ और भेलूपुर में 1 मेगावाट सोलर प्लांट जैसी परियोजनाएं भी इस दौरे का हिस्सा हैं।

यह दौरा न सिर्फ विकास परियोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बड़े स्तर पर घोषणाएं और जनसंवाद आने वाले चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन