अहमदाबाद। गुजरात में हुए निकाय चुनाव 2026 के नतीजे राज्य की राजनीति का रुख साफ करते नजर आ रहे हैं। 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘सेमीफाइनल’ के तौर पर भी देखा जा रहा है।
नगर निगमों में BJP का दबदबा
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक BJP ने अधिकांश नगर निगमों में मजबूत पकड़ बना ली है।
- सूरत नगर निगम (120 सीटें): BJP 100+ सीटों की ओर बढ़त में
- अहमदाबाद नगर निगम: कई वार्डों में BJP की लगातार जीत
- गांधीधाम नगर निगम (पहला चुनाव): BJP ने शुरुआती राउंड में बढ़त हासिल की
BJP का यह प्रदर्शन शहरी क्षेत्रों में उसकी मजबूत पकड़ को फिर साबित करता है।
कांग्रेस की सीमित जीत
कांग्रेस इस बार भी शहरी क्षेत्रों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। अहमदाबाद और सूरत जैसे बड़े शहरों में पार्टी को सीमित सीटों पर जीत मिली है।कुछ वार्डों और पंचायत स्तर पर ही कांग्रेस अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकी।
AAP का मिला-जुला असर
आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुछ तालुका और जिला पंचायत सीटों पर जीत दर्ज की है, खासकर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में। दाहोद, छोटाउदेपुर, अमरेली, पोरबंदर जैसे क्षेत्रों में AAP उम्मीदवारों को सफलता मिली। हालांकि, बड़े शहरों में पार्टी का प्रदर्शन अभी भी सीमित रहा।AAP के लिए यह संकेत है कि उसे शहरी वोट बैंक में अभी और मेहनत करनी होगी।
वोटिंग प्रतिशत ने दिखाया जनता का रुझान
चुनाव आयोग के अनुसार मतदान प्रतिशत भी खासा उत्साहजनक रहा-
- नगर निगम: 1%
- नगर पालिका: 53%
- जिला पंचायत: 64%
- तालुका पंचायत: 26%
कुल मिलाकर 4.18 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बड़े नामों को झटका
चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलने वाले कुछ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राजू करपाड़ा सुरेंद्रनगर जिला पंचायत की दोनों सीटें हार गए। यह परिणाम संकेत देता है कि मतदाता स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवार की विश्वसनीयता को प्राथमिकता दे रहे हैं।

