भोपाल। लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस समारोह गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रदेश कार्यालय ‘उद्धम सेतु’ में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वावलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह-संयोजक जितेंद्र गुप्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल और मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष सोबरन सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ईश अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिरीर पराढकर, प्रतिभा तिवारी, उमा शर्मा, के.एस. शर्मा, संतोष वाहिते, मनीष पंजवानी, सुनील अग्रवाल और आदित्य मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एथलेटिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली पावनी सपकाल तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नेहा बग्गा को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश गुप्ता ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लघु उद्योगों के सशक्तिकरण में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
समारोह में कोषाध्यक्ष मनोहर काले, महासचिव विनोद नायर, भोपाल इकाई अध्यक्ष मितेश लोकवाणी, सचिव नीरज शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष शुभा कामऋषि, सचिव सोनल श्रीवास्तव सहित उधोग जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन मीता बाधवा और ज्योति रात्रै ने किया।

