गुना। शिवपुरी अब सिर्फ ऐतिहासिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही आधुनिक भारत के प्रशिक्षण नक्शे पर एक मजबूत केंद्र के रूप में उभरेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की घोषणाओं ने इस अंचल में उम्मीदों की नई रेखा खींच दी हैकृजहां रोजगार, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे का संगम विकास को नई गति देगा।
‘हार्ड ड्राइव’ में दर्ज है क्षेत्र का विकास
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान कहा कि इस क्षेत्र से जुड़ा हर मुद्दा उनके दिमाग की हार्ड ड्राइव में सेव है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारना उनकी प्राथमिकता है।
देश का सातवां पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर
बैठक की सबसे बड़ी घोषणा रही शिवपुरी में देश का सातवां पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर खोलने का फैसला। करीब 111 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र हजारों युवाओं को आधुनिक डाक सेवाओं का प्रशिक्षण देगा। सिंधिया ने बताया कि अब भारत में डाक 24 से 48 घंटे में पहुंचाना नई पहचान बन चुका है और यह संस्थान उसी तेज़ और तकनीकी व्यवस्था के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करेगा।
रोजगार, ओवरब्रिज और सिंचाई से बदलेगी सूरत
केंद्रीय मंत्री ने अडानी समूह की जैकेट फैक्ट्री का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज, सिंचाई परियोजनाओं और ग्राम विकास योजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया। उनका कहना था कि बुनियादी ढांचे का मजबूत होना ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को स्थायी ताकत देता है।
शिवपुरी को विकास की बड़ी सौगात, डाक प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगी तस्वीर
RELATED ARTICLES

