Tuesday, November 10, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की स्वास्थ्य तैयारियों का संभागीय टीम ने लिया...

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की स्वास्थ्य तैयारियों का संभागीय टीम ने लिया जायजा

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की भी हुई विस्तृत समीक्षा

सिवनी / नितिन तिवन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 1 जुलाई को प्रस्तावित सिवनी दौरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जबलपुर संभाग की स्वास्थ्य सेवाओं की टीम ने जिले का दौरा किया। टीम ने कार्यक्रम स्थल सहित जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, जबलपुर की ओर से डॉ. भरत कुमार खटीक, संभागीय प्रोजेक्ट ऑफिसर (यूएनडीपी) अतुल करकरे तथा निहार दीवान (RMNCHA) ने पॉलीटेक्निक कॉलेज, बिसेन हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ICU, HDU, प्राइवेट वार्ड तथा आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

बाद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. वंदना कमलेश, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर. के. धुर्वे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. शैलेश डहेरिया, जिला क्षय अधिकारी डॉ. जयेज काकोड़िया एवं VCCM दुर्गेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। माइक्रोप्लान, टीम गठन, वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड चेन प्रबंधन, पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

संभागीय अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सक्रिय एवं उपलब्ध रहें। साथ ही पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए मैदानी अमले को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन