घरेलू विवाद ने ताऊ को ही बनाया हत्यारा, परीक्षा देने जा रहे भतीजा-भतीजी को उतारा मौत के घाट

शेयर करे

आष्टा (सीहोर)। सीहोर जिला अंतर्गत आष्टा से एक रूह कपांने वाली घटना सामने आई। जहां एक घरेलू विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। बड़े पिता ने अपने ही भाई की संतानों की जब जान ले ली तब दोनों भाई-बहन परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकले थे। रास्ते में उन पर लाठियों से तब तक हमला किया गया जब तक उनकी जान नहीं चली गई। बेरहम हत्यारे फरार हैं जिनकी पुलिस मुश्तैदी से तलाश कर रही है।
दिल दहलादेने वाली यह घटना सिद्धीगंज थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव की बताई जा रही है। मृत युवती की उम्र करीब 20 वर्ष और युवक की उम्र 18 वर्ष के आस-पास बताई गई है। आरोपी ने दोनों पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के भीतर चल रहे पुराने घरेलू विवाद के कारण यह वारदात घटित हुई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।इधर घटना में दो सगे भाई-बहन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार से दो चिरागों का अकस्मात चले जाने से माता-पिता बदहवास हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अपने ही घर को उजाड़ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *