भोपाल। परिजनों से कॉलेज जाने का वोल कर निकली युवती की दोस्त के घर हुई संदिग्ध मौत ने पीछे गमों के साथ कई सवालों को भी छोड़ गई। घटना चूनाभट्टी थाने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा शाहपुर के ईश्वर नगर की रहने वाली थी और नूतन कॉलेज की बीए फाइनल ईयर छात्रा थी। इधर छात्रा के माता-पिता का रो-रो कर हाल बुरा है; गौरतलब हो कि 12 साल पहले बेटे की पानी में डूबकर मौत हो गई थी।
23 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब सवालों के घेरे में है। परिजनों के मुताबिक वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जबकि छात्रा पालिका कॉलोनी में बेहोशी की हालात में मिली थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जो युवक छात्रा को अस्पताल लेकर आया था। वह उसे छोड़कर भाग गया। घटना चुनाभट्टी पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कपिल तुषार नाम का युवक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, जो बाद में छात्रा को छोड़कर भाग गया। परिजनों का कहना है कि मामला संदिग्ध है और घटना की सही से जांच होनी चाहिए। जानकारी तो यह भी है कि जो युवक मृतका को अस्पताल लेकर गया थ वह पहले उसका पड़ोसी रहा है और दोनों आपस में दोस्त थे।
क्या है पूरा मामला?
इस मामले में चूनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेद्र मौर्य ने का कहना है कि कि 23 वर्षीय प्रिया मेहरा नतून कॉलेज से बीए फाइनल ईयर में अध्यनरत थी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। शुरूआती जांच से मालूम पड़ता है कि छत से गिरने के कारण छात्रा की मौत हुई है। मृतका के पिता कैलाश मेहरा का कहना है कि बेटी के शरीर पर चोटों के निशान मिले है और हाथ काले पड़े थे। उन्होंने बताया कि बेटी सुबह 10ः15 बजे कॉलेज जाने का बोलकर घर से निकली थी, इसके बाद करीब दोपहर को पुलिस से जानकारी मिली कि बेटी का शव मिला है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है, घटना की जांच होनी चाहिए। अन्य परिजनों का कहना है कि कैलाश की दो संतान थी, एक बेटा और एक बेटी। 2014 में नर्मदा नदी में डूबने से बेटे की मौत हो गई थी।
तुषार की पुलिस कर रही तलाश
पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है जिस इलाके में लड़की गई थी। वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिवार के सदस्यों और दूसरे संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अहम सुराग मिलेंगे और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
कॉलेज के लिए निकली थी युवती, दोस्त के घर की छत से गिरकर हुई मौत…उठे कई सवाल


