Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsब्लू मून, माइक्रोमून और एंटारेस का महासंयोग: आज रात आसमान में दिखेगा...

ब्लू मून, माइक्रोमून और एंटारेस का महासंयोग: आज रात आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 31 मई 2026 की रात बेहद खास रहने वाली है। आज रात आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जब ब्लू मून, माइक्रोमून और लाल चमक वाले एंटारेस तारे का अनोखा संयोग नजर आएगा। यह दृश्य बिना किसी दूरबीन या टेलिस्कोप के भी देखा जा सकेगा।

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, आज दिखाई देने वाला पूर्णिमा का चंद्रमा इस वर्ष का सबसे छोटा पूर्णिमा चंद्रमा होगा। चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख 6 हजार किलोमीटर की दूरी पर अपनी एपोजी स्थिति में रहेगा। अधिक दूरी के कारण यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 5 से 7 प्रतिशत छोटा और लगभग 10 प्रतिशत कम चमकीला दिखाई देगा। इसी स्थिति को माइक्रोमून कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि मई महीने में 1 मई को पहली पूर्णिमा और 31 मई को दूसरी पूर्णिमा पड़ रही है। एक ही अंग्रेजी महीने में दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। हालांकि, इसके नाम के विपरीत चंद्रमा नीले रंग का दिखाई नहीं देगा।

इस बार ब्लू मून और माइक्रोमून का एक साथ होना इस घटना को और भी खास बना रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा है तथा चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेगा। इसी कारण इसे स्कार्पियो ब्लू मून भी कहा जा रहा है।

एंटारेस तारे के साथ बनेगा आकर्षक दृश्य

आज रात चंद्रमा वृश्चिक राशि के सबसे चमकीले लाल तारे एंटारेस के बेहद करीब दिखाई देगा। चंद्रमा और एंटारेस की निकटता से आकाश में एक मनमोहक दृश्य बनेगा, जिसे पूरी रात आसानी से देखा जा सकेगा।

आने वाले वर्षों में कब दिखेगा ब्लू मून

  • 20 मई 2027 – सीजनल ब्लू मून
  • 31 दिसंबर 2028 – पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ मंथली ब्लू मून
  • 24 अगस्त 2029 – सीजनल ब्लू मून

खगोल प्रेमियों के लिए यह दुर्लभ महासंयोग आसमान को निहारने और ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं को करीब से देखने का सुनहरा अवसर लेकर आया है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन