लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर लगभग 200 कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता भगवा झंडे रखे नजर आए। उनके हाथों में पोस्टर भी थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर हुए इस प्रदर्शन में ABVP के कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को गैरकानूनी बताया
कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किए गए कॉकरोच जनता पार्टी और AISA समेत विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को गैरकानूनी बताया। कार्यकर्ता लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज चौराहे तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर हंगामा करने लगे।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों के पोस्टरों पर लिखा था- ‘लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे’ ‘कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद’। ‘तुम वामपंथ से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’। छात्रों ने कहा- नेहा बोरा, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी देश के खिलाफ हैं। नेहा धूल है, ABVP आंधी है।
ये भी पढ़ें: उज्जैन में सिंहस्थ भूमि पर बुलडोजर कार्रवाई, महासिद्ध आश्रम समेत 3 अवैध निर्माण हटाए गए
नेहा धूल है, ABVP आंधी है
अर्पण कुशवाहा ने कहा कि जो राष्ट्रविरोधी ताकतें दिल्ली में जमा हुईं, आज हम उन ताकतों के खिलाफ एकत्रित हुए हैं। राष्ट्रवाद के खिलाफ नारा लगाने वाले, रिज्यूम चेंज करने की बात करने वाले और बांग्लादेश का उदाहरण देने वाले संगठनों को जवाब देने आए हैं। दिल्ली में जितने संगठन और लोग जमा हुए वह सीधे तौर पर राष्ट्र के खिलाफ खड़े थे।
हमारे देश की जिम्मेदार और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोग अराजक तत्वों के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। ABVP के सामने नेहा बोरा धूल हैं। विद्यार्थी परिषद एक आंधी है। यह सब मौसमी मेंढक हैं। हमारे सामने नहीं टिक पाएंगे।

