Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsविदिशा में नवरात्र के पहले दिन डीजे पर कार्रवाई, 16 हजार का...

विदिशा में नवरात्र के पहले दिन डीजे पर कार्रवाई, 16 हजार का जुर्माना

विदिशा: शारदीय नवरात्र के पहले ही शहर में दुर्गा झांकियों की रौनक बढ़ गई है। झांकियों के लिए बड़े डीजे और साउंड सिस्टम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी बीच, नियमों के उल्लंघन पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर में एक डीजे वाहन जब्त किया, जबकि दूसरे पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

बाहरी शहरों से बुलाए जा रहे बड़े डीजे

जबलपुर, भोपाल और इंदौर से बुलाए जा रहे डीजे इस बार दुर्गा समितियां झांकियों को आकर्षक बनाने के लिए बड़े डीजे और शक्तिशाली साउंड सिस्टम पर खर्च कर रही हैं। कई समितियां जबलपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों से भी डीजे बुला रही हैं। ऐसे में ध्वनि प्रदूषण और निर्धारित समय-सीमा के पालन का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है।

पहले ही दिन पुलिस ने की कार्रवाई

नवरात्र के पहले दिन ही कोतवाली पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई की। 9 अक्टूबर की रात वैशाली नगर में एक डीजे वाहन जब्त किया गया। वहीं, दूसरे डीजे पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, कहा- देश में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है

नियमों के दायरे में आयोजन कराने की चुनौती

पुलिस की कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों और दुर्गा समितियों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजन करना होगा। त्योहार के दौरान पुलिस के सामने झांकियों और जुलूसों की व्यवस्था बनाए रखने के साथ ध्वनि संबंधी नियमों का पालन कराने की चुनौती भी रहेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन