Sunday, August 2, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार,अमित शाह ने की सराहना

अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार,अमित शाह ने की सराहना

पुणे: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रतिष्ठित किया गया। पुणे में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को यह सम्मान प्रदान किया।

पुरस्कार समारोह स्वतंत्रता सेनानी और महान समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। अमित शाह ने अजीत डोभाल को पारंपरिक पुणेरी पगड़ी पहनाई और स्मृति चिन्ह, सम्मान राशि का चेक तथा लोकमान्य तिलक की प्रसिद्ध पुस्तक ‘गीता रहस्य’ की प्रति भेंट की।

देश की सुरक्षा में योगदान के लिए मिला सम्मान

लोकमान्य तिलक मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक तिलक ने बताया कि अजीत डोभाल को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके लंबे और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

ये भी पढ़े

UP Police Constable Result 2026 जारी, 76 हजार अभ्यर्थी हुए सफल

इस सम्मान के साथ अजीत डोभाल का नाम उन चुनिंदा हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें पहले यह पुरस्कार मिल चुका है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

अमित शाह ने डोभाल के योगदान को सराहा

कार्यक्रम में अमित शाह ने अजीत डोभाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा, उसमें डोभाल का योगदान एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

अमित शाह ने बताया कि उनकी मुलाकात अजीत डोभाल से तब हुई थी, जब वह गुजरात के गृह मंत्री थे। उन्होंने कहा कि गुजरात में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच और खुलासे में डोभाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। गृह मंत्री ने कहा कि अजीत डोभाल ने वर्ष 1972 से लेकर अब तक देश की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मोर्चों पर काम किया है। उन्होंने पाकिस्तान में भी कई वर्षों तक रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले NSA

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। उन्होंने भारतीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, सेना के आधुनिकीकरण और देश की रणनीतिक नीतियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। अजीत डोभाल वर्तमान में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन