Wednesday, November 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली के कैफे में महिला कर्मचारी से गैंगरेप का आरोप, महिला समेत...

दिल्ली के कैफे में महिला कर्मचारी से गैंगरेप का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार; 3 आरोपी फरार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता इसी कैफे में काम करती थी। उसने अपने दो सहकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। PTI के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने छह सहकर्मियों के साथ कैफे में पार्टी करने पहुंची थी। कैफे बंद होने के बाद उसे दोबारा खोला गया और सभी ने रातभर शराब पार्टी की थी। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन फरार हैं।

रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हुआ

PTI के मुताबिक, कैफे एक मॉल में स्थित है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो गया था। हालांकि, पार्टी में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी।

उसने बंद कैफे को दोबारा खोला, जिसके बाद सभी अंदर पार्टी करने लगे। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी। मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे सभी लोग वहां से बाहर निकले थे।

युवति ने दो सहकर्मियों पर रेप का आरोप लगाया

युवती ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ रेप किया। उसने वहां मौजूद अन्य साथियों पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।

वहीं, न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की घटना सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकलने के बाद हुआ।

ये भी पढ़ें: भोपाल में भारत-जापान हॉकी मुकाबला आज, जीत के साथ लीग चरण खत्म करना चाहेगी मेजबान टीम

मुंबई में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी को लोगों ने पकड़ा

दूसरी तरफ, मुंबई के विक्रोली इलाके में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में कपड़े बेचने वाले एक व्यक्ति ने नाप लेने के बहाने बच्ची को घर के पास बुलाया और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद वह बार-बार बच्ची का पीछा भी करता रहा।

24 नवंबर को मां ने आरोपी को इलाके में पहचान लिया। भागने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन