Monday, November 16, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsब्यौहारी नगर परिषद में कमीशनखोरी का आरोप, प्रशिक्षु CMO पर 25% कमीशन...

ब्यौहारी नगर परिषद में कमीशनखोरी का आरोप, प्रशिक्षु CMO पर 25% कमीशन मांगने का दावा

शहडोल: नगर परिषद ब्यौहारी में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दशहरा उत्सव कार्यक्रम में टेंट, भोजन, राशन और आतिशबाजी की व्यवस्था करने वाले पीड़ित व्यापारी ने नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता को लिखित शिकायत सौंपकर परिषद में पदस्थ प्रशिक्षु सीएमओ शिवानी पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगने और भुगतान रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कमीशन न देने पर अटकाया लाखों का भुगतान

पीड़ित व्यापारी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि नगर परिषद के विधिवत आदेश पर उन्होंने दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए टेंट, साउंड, 100 लोगों के भोजन, राशन और आतिशबाजी का कार्य पूरा किया था। आरोप है कि जब भुगतान की बारी आई तो प्रशिक्षु सीएमओ शिवानी द्वारा 25% कमीशन की मांग की गई।

व्यापारी का कहना है कि पहले ही कार्य आदेश में बिल की राशि कम करके काम निष्पादित कराया गया था। ऐसे में वह अपना और अपने मजदूरों का पेट काटकर इतना भारी कमीशन देने की स्थिति में नहीं था। व्यापारी ने वाजिब राशि लेने का निवेदन भी किया, लेकिन सीएमओ ने इसे नजरअंदाज कर आज दिनांक तक भुगतान रोक रखा है।

आर्थिक प्रताड़ना से त्रस्त, सीएम के कार्यक्रम में काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

दस्तावेजों के अनुसार, सतना की न्यू डी. के. साउंड एण्ड टेन्ट हाउस, ब्यौहारी की शिव शक्ति ट्रेडर्स (₹22,670/-) और आतिशबाजी के करीब ₹98,690/- के बिलों का भुगतान अब तक लंबित है।

भुगतान न होने से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित व्यापारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनके कार्यों का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपने सभी मजदूरों के साथ आगामी प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में काली पट्टी बांधकर इस भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था का शांतिपूर्ण विरोध करने को विवश होंगे। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि इस स्थिति की समस्त जवाबदारी नगर परिषद सीएमओ ब्यौहारी की होगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन