Wednesday, October 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsअमिताभ बच्चन ने 'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग को लेकर...

अमिताभ बच्चन ने ‘अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?’ ट्रोलिंग को लेकर बताई दिल की बात

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से सुनाते रहते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर मजाक उड़ाते हैं और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।

कंटेस्टेंट ने पूछा ट्रोलिंग से कैसे निपटते हैं?

शो में हॉट सीट पर पहुंचे विनामरा नाम के कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि वह सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं को कैसे संभालते हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए ऐसी टिप्पणियों का सामना करना मुश्किल होता है।

इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सोशल मीडिया अपनी बात रखने का अच्छा माध्यम लगता था। वह खुलकर अपने विचार साझा करते थे, लेकिन जब उन्होंने लोगों के कमेंट्स पढ़ने शुरू किए तो उनका नजरिया बदल गया।

‘बुढ़ऊ’ कहकर उड़ाते हैं मजाक

अमिताभ बच्चन ने बताया कि कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर बेहद खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने एक कमेंट का जिक्र करते हुए कहा, ‘अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’

उन्होंने कहा कि ऐसी बातें पढ़कर बहुत अजीब लगता है। इसी कारण अब उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्यादा लिखना कम कर दिया है। हालांकि, उन्होंने मजाक में यह भी बताया कि जब से उन्होंने पोस्ट करना कम किया है, उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से दूरी खत्म, सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम, पहली पोस्ट वायरल

84 साल की उम्र में भी फिल्मों और टीवी पर सक्रिय

अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन, 'जलसा' के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, फूलों की  बड़ी माला के बीच दिखे महानायक - Bollywood News AajTak

अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुंबई स्थित उनके घर जलसा के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। उन्होंने बाहर आकर सभी का अभिवादन किया। साल 2008 से ब्लॉग लिख रहे हैं। इसके अलावा वह एक्स और इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय रहते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘कल्कि पार्ट 2’, ‘सेक्शन 84’ और ‘द इंटर्न’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

11 to 17 October 2026
4 October to 10 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन