दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी व्यक्त की है। दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने दोनों सीजेपी नेताओं को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों के बेल का स्वागत करते हुए बधाई दी और साथ ही एक सलाह भी दी।
ऐसे ही देश के लिए संघर्ष करते रहो, पूरा देश आपके साथ है
आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर सौरव दास-आशुतोष के लिए लिखा- आशुतोष और सौरव को बेल मिलने पर बहुत बधाई। ऐसे ही देश के लिए संघर्ष करते रहो। पूरा देश आपके साथ है।
ये भी पढे़ं: रिजीम चेंज को लेकर हरीश रावत बोेले- विपक्ष “रिजीम चेंज” की बात नहीं करेगा तो फिर क्या घुइयां छीलेगा?
सीजेपी ने आदेश का स्वागत किया
बता दें कि 21 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल कोर्ट को सीजेपी नेताओं ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट को लिखित में आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक शांति बनाए रखेंगे। वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ने का आदेश दिया। सीजेपी ने सौरव और आशुतोष की रिहाई के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश का स्वागत किया है।

