Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsनांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला: निहंग ने कृपाण से किया...

नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमला: निहंग ने कृपाण से किया वार, हाथ में लगी चोट; सुरक्षाकर्मी भी घायल

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया। परिवार के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे बादल पर एक निहंग ने कथित तौर पर कृपाण से वार किया। हमले में उनके हाथ पर चोट लगी है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात जवानों ने हमलावर को पकड़ लिया। हमले के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ। सुखबीर बादल को उपचार के लिए यशोसाईं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोचा

घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के CCTV फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हमले के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

तख्त श्री हजूर साहिब में परिवार के साथ पहुंचे थे बादल

सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे। उन्होंने तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेका। इसी दौरान गुरुद्वारा परिसर में उन पर हमला हुआ। घटना के बाद अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

2024 में गोल्डन टेंपल में भी हुआ था हमला

सुखबीर बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भी हमला हुआ था। 4 दिसंबर 2024 को खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी।

उस समय सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार के रूप में सेवा कर रहे थे। चौड़ा ने जैसे ही गोली चलाई, सादे कपड़ों में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। गोली दीवार में जा लगी और सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए थे।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन