Saturday, September 19, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsस्वरा भास्कर के जौहर पर दिए गए बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर

स्वरा भास्कर के जौहर पर दिए गए बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर

बंगाल:अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा फिल्म पद्मावत’ और जौहर प्रथा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने कड़ा ऐतराज जताया है। पश्चिम बंगाल में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने स्वरा भास्कर के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जौहर कोई कायरता नहीं, बल्कि अद्भूत वीरता, सम्मान और अपने पति के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है।

इतिहास और संस्कृति की समझ नहीं है स्वरा को

उन्होंने स्वरा भास्कर के बयान को लेकर उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन्हें इतिहास और संस्कृति की समझ नहीं है, वे इस तरह की गलत टिप्पणियां करते हैं।कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा इस बार बंगाल में नवदुर्गा में देवी की प्रतिमा के पास नानवेज नहीं बिकना चाहिए साथ ही लवजिहाद रुकना चाहिए

क्या था पूरा मामला

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक चर्चा के दौरान फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं की कायरता और पितृसत्तात्मक सोच से जोड़ दिया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में भारी बवाल मच गया। हालांकि, बढ़ते विवाद को देख स्वरा भास्कर ने सफाई भी दी थी कि उनका मतलब था कि संकट के समय जीवित रहने या न रहने का चुनाव व्यक्तिगत और कठिन होता है। आपको यह भी बता दें बाबा बागेश्वर के अलावा कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज और गायिका मैथिली ठाकुर समेत कई अन्य हस्तियों ने भी स्वरा भास्कर के इस बयान की कड़ी निंदा की है।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

13 to 19 September 2026
6 to 12 September 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन