बेगमगंज: अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम प्रियंका भलावी ने की। इस दौरान आए सभी 13 आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को राहत पहुंचाई गई।
जनसुनवाई में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल.एस. डोंडिया, जनपद पंचायत सीईओ मोघराज मीणा, सेमरी परियोजना एसडीओ एच.एस. कोली, कृषि अधिकारी डी.के. नायक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार, सहकारी समिति प्रबंधक बिहारी अहिरवार सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनसुनवाई में आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त 13 आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित थे, इसके अलावा नगरपालिका, जनपद पंचायत, सिंचाई विभाग एवं सहकारी विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
एसडीएम प्रियंका भलावी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भी शिकायतों को प्राथमिकता से निराकृत करने का आश्वासन दिया।

