Thursday, November 26, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsबाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, युवक और महिला स्वास्थ्यकर्मी की...

बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, युवक और महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत, एक बालक गंभीर घायल

बालाघाट: जिले के लांजी तहसील के ग्राम नंदोरा घोटी में बाइक और स्कूटी की जोरदार आपसी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

सुबह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना 26 नवंबर की सुबह की है, जहां बकरामुंडी के पास हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने भी दम तोड़ दिया। इसी हादसे में 14 वर्षीय अर्जुन खेरे घायल हो गया है।

लिफ्ट लेकर जा रहा था बालक

बताया जा रहा है कि बालक अर्जुन खेरे बकरामुंडी वार्ड क्रमांक 1 निवासी है, जिसने ग्राम घोटी से वापस अपने घर आने के लिए बाइक चालक राकेश मर्सकोले से लिफ्ट मांगी थी और वे लांजी की तरफ आ रहे थे। तभी सामने से स्कूटी वाहन चालिका कल्पना बोरकर उम्र 55 वर्ष भी आ रही थीं, जहां ग्राम नंदोरा घोटी में दोनों ही वाहनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें राकेश मर्सकोले और कल्पना बोरकर दोनों की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बालक अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लांजी में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

परिवारों में पसरा मातम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दोनों मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला कल्पना बोरकर पेशे से स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, जो वर्तमान में नंदोरा में स्टाफ नर्स के पद पर ड्यूटी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: जनगणना में जाति का डेटा कैसे जुटेगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से एक हफ्ते में मांगा जवाब

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

लांजी क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिले में जिस तरह रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, ये हादसे चिंताजनक हैं।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

22 to 28 November 2026
15 to 21 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन