नई दिल्ली: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसके तहत पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव 16 अक्टूबर को होंगे। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य बीजेपी के नरेश बंसल इस साल नवंबर में रिटायर होने वाले हैं।
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी सीट
पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। यह उपचुनाव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले द्विवार्षिक चुनावों के साथ ही होगा। पश्चिम बंगाल की यह सीट 16 जुलाई, 2026 को रुक्मिणी मल्लिक (जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है) के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उनका कार्यकाल असल में 2 अप्रैल, 2032 को खत्म होने वाला था।
किसके जीतने की संभावना है?
उत्तराखंड की बात करें तो यहां राज्य विधानसभा में बीजेपी के पास मजबूत बहुमत है। इस वजह से उत्तराखंड में बीजेपी अपनी सीट बनाए रखने की मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां भी राज्य विधानसभा में अपनी मजबूती के कारण पार्टी राज्यसभा सीट जीतने की स्थिति में है।

