Friday, November 6, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Homeआसपास ख़बरेंइंदौर: राजकुमार ब्रिज पर बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे के बाद...

इंदौर: राजकुमार ब्रिज पर बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे के बाद बस बनी आग का गोला

इंदौर। इंदौर के राजकुमार ब्रिज के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक्टिवा से जा रहा संतोष नामक युवक पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक एक्टिवा सहित बस के नीचे फंस गया। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, बस और एक्टिवा की टक्कर भीषण टक्कर हुई, जिसमें युवक बस के नीचे आ गया और घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बस के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान घटना के बाद अचानक बस में चिंगारी उठी और देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि समय रहते यात्रियों को बस से उतार लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ ही समय में भीषण आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर यातायात रोक दिया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।  फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटा हुआ है। पुलिस शॉर्ट सर्किट और आग जानबूझकर लगाए जाने दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि यह बस विधायक गोलू शुक्ला की है, जो सांवेर से इंदौर आ रही थी।

 

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन