Saturday, July 25, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsराजगढ़ में तालाब में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत

राजगढ़ में तालाब में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। शाजापुर से राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकले पांच दोस्तों की यात्रा उस समय मातम में बदल गई, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में पूरी कार पानी में समा गई और अंदर बैठे सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भीलखेड़ी जोड़ के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने कार को तालाब में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 20 मिनट बाद क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थीं।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार के कारण कार का नियंत्रण खोना मानी जा रही है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर तालाब में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार में कोई अन्य व्यक्ति सवार तो नहीं था। खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

700 ग्राम मेहंदी से रचा इतिहास! बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक शाजापुर जिले के अरंडिया और अरंडिया खुर्द गांव के निवासी थे। वे शनिवार सुबह एक साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही काल के गाल में समा गए। हादसे में जान गंवाने वालों में गोविंद तिवारी (55), कमल किशोर तिवारी (57-58), शंकर नाथ (58), अरविंद वर्मा (50) और रोहित पटेल (40-42) शामिल हैं।

मृतक अरविंद वर्मा निजी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पहले उनके छोटे भाई की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि श्रद्धालुओं की यह यात्रा हमेशा के लिए एक दर्दनाक याद बन गई।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal – 19 to 25 july 2026
Bhopal – 12 to 18 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन