Tuesday, November 3, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsरामलीला मंच से CM धामी का संदेश- देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से...

रामलीला मंच से CM धामी का संदेश- देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से कोई समझौता नहीं

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम सभी को एकजुट होकर धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

  धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए सरकार काम कर रही

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारखंड व मानसखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है।

इसके साथ ही, प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए सरकार किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण और छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

ये भी पढ़ें: सागर के शिमला होटल पर खाद्य विभाग का छापा, मिठाई-मावा और नमकीन के सैंपल लिए

पीएम मोदी के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण और हर घर तक नल से जल व गैस कनेक्शन पहुंचाया गया है। गरीबों के लिए पांच लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया गया है।

महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ योजना से जोड़ा गया है तथा युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है. सैनिकों को आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसी सख्त कार्रवाई की गई हैं। पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ लागू की है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन