Wednesday, August 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsMP Investment Summit: अहमदाबाद में उद्योगपतियों से निवेश संवाद करेंगे CM मोहन...

MP Investment Summit: अहमदाबाद में उद्योगपतियों से निवेश संवाद करेंगे CM मोहन यादव, MP में निवेश के अवसर बताएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। ताज स्काईलाइन में आयोजित होने वाले निवेश संवाद का उद्देश्य गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों से अवगत कराना और नए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करना है।

मुख्यमंत्री अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं, उपलब्ध सुविधाओं, सरकार की निवेश नीतियों और प्रस्तावित निवेश को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

इन सेक्टरों में निवेश के अवसर बताएगी सरकार

निवेश संवाद के दौरान मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उद्योगपतियों को प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अधोसंरचना, जमीन, नीतिगत सुविधाओं, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और प्लग एंड प्ले सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

सरकार की ओर से विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, आईटी और टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, फार्मा तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश की संभावनाएं सामने रखी जाएंगी।

स्पेसटेक सेक्टर पर भी रहेगा खास फोकस

अहमदाबाद में स्पेसटेक विजन फोरम-मध्यप्रदेश का भी आयोजन होगा। इसमें 25 से अधिक प्रमुख स्पेसटेक कंपनियां, स्टार्टअप, निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

फोरम में मध्यप्रदेश स्पेसटेक पॉलिसी-2026 और प्रस्तावित स्पेसटेक क्लस्टर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही स्पेसटेक उद्योग के लिए जरूरी अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन, परीक्षण सुविधाओं, नवाचार और निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।

गुजरात के उद्योग जगत को MP में निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुजरात के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों और कारोबारी माहौल से अवगत कराएंगे। सरकार का प्रयास है कि गुजरात के बड़े औद्योगिक समूह मध्यप्रदेश में नई इकाइयां स्थापित करें और प्रदेश में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।

 

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन