Wednesday, August 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC समेत...

CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की मुलाकात, UCC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित लोक भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

हालांकि, मुलाकात के बाद CM मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न अभियानों, योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राज्यपाल को UCC और तिरंगा अभियान की जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने राज्यपाल को विधानसभा में पारित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, हर घर तिरंगा अभियान और आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों से भी राज्यपाल को अवगत कराया गया।

ये भी पढ़े

MP कैडर की दीप्ति गौड़ मुखर्जी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं देश की नई उच्च शिक्षा सचिव

UCC विधेयक पर राज्यपाल ने जताई प्रसन्नता

CM ने बताया कि विधानसभा में समान नागरिक संहिता समेत अन्य विधेयकों के पारित होने पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे भर्ती अभियानों और कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश की स्थिति और वर्षा में कमी से जुड़े विषय पर भी राज्यपाल को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा

मुलाकात के दौरान आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी राज्यपाल को दी।

राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का निशाना

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ बोलकर माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

CM ने कहा कि इस तरह के बयानों से नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा प्रभावित होती है और संसद की कार्यवाही भी बाधित होती है। उन्होंने राहुल गांधी से अपने पद की गरिमा का ध्यान रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन