Friday, July 31, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsCM योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं...

CM योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दी

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹692 करोड़ की लागत वाली 268 लोकहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद और जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र और प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

Image

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक गौरवशाली रहा है। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीर मैगर सिंह जैसे योद्धाओं ने अंग्रेजों के खिलाफ साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केला उत्पादक किसानों को दी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण प्रदेश के लोगों को विकास से वंचित रहना पड़ा।

Image

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार गाजीपुर से चंदौली, वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग आक्रांता सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमने कहा- इसका मेला नहीं लगेगा। मेला तो महाराजा सुहेलदेव जी की स्मृति में लगेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता से डबल इंजन सरकार के साथ जुड़कर विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने माफिया और अपराध के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गाजीपुर का निर्माण आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन