Monday, November 23, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsकलेक्टर एवं एसपी ने खर्रा में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,...

कलेक्टर एवं एसपी ने खर्रा में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पानी-सड़क और पट्टा निरस्त करने की उठी मांग

बालाघाट: कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने परसवाड़ा विकासखंड के ग्राम खर्रा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या, सड़क निर्माण, स्कूल की बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम खर्रा में 155 परिवार निवास करते हैं और गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।

खर्रा से सुकड़ी तक सीसी रोड की मांग

ग्रामीणों ने खर्रा से सुकड़ी तक सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। उनका कहना था कि सड़क बनने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी। इसके अलावा खर्रा के स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण की आवश्यकता भी बताई गई।

यात्री प्रतीक्षालय की भूमि का पट्टा निरस्त करने की मांग

चौपाल में ग्रामीणों ने एक अन्य समस्या रखते हुए बताया कि खर्रा में जिस शासकीय भूमि पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जा रहा है, उस भूमि का आवासीय पट्टा जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों ने मांग की कि उक्त पट्टे को निरस्त कर वहां यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाए।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में राशन वितरण के लिए चलित वाहन आता है और पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराया जाता है।

विधवा महिला को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

चौपाल में ग्राम खर्रा में निवासरत विधवा महिला पारबता बाई ठाकरे ने बताया कि समग्र आईडी नहीं होने के कारण उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें: बेगमगंज में 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने जताया संदेह, पुलिस जांच पर उठे सवाल?

कलेक्टर ने दिए निर्देश

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि गांव में पानी की समस्या के निराकरण के लिए तालाब एवं नालों पर स्टॉप डेम बनाने के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही नलजल योजना के जल स्रोतों में रिचार्ज पिट भी बनाए जाएंगे, ताकि जल स्रोतों का पुनर्भरण हो सके और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को काम के लिए पलायन नहीं करना पड़े। कलेक्टर ने गांव की महिलाओं से आजीविका मिशन से जुड़कर रोजगारमूलक गतिविधियों में भाग लेने का भी आग्रह किया।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित किया कि विधवा महिला पारबता बाई ठाकरे की समग्र आईडी ग्राम डोंगरिया से ग्राम खर्रा में स्थानांतरित कराने की आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाए, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने खर्रा के स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

15 to 21 November 2026
8 to 14 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन