Wednesday, November 11, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsलगातार बारिश से बिगड़े हालात, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही पर...

लगातार बारिश से बिगड़े हालात, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक

पुणे। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़क यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। ताम्हिणी घाट के डोंगरवाड़ी स्थित प्लस वैली पॉइंट (कि.मी. 59/200) के पास सड़क धंसने और नाले का पानी सड़क पर बहने के कारण पुणे–कोलाड (पुणे–माणगांव) राष्ट्रीय राजमार्ग को अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

भारी बारिश बनी वजह

प्रशासन के अनुसार, पिछले दो दिनों से मुलशी तालुका में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहने लगा। इसके साथ ही सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करना बेहद खतरनाक हो गया है।

यह भी पढ़ें-

अमरनाथ गुफा में तेजी से पिघल रहा हिम शिवलिंग, ऊंचाई घटकर एक फीट; तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रात 9 बजे से लागू हुआ आदेश

प्रशासन ने बताया कि 5 जुलाई 2026 की रात 9 बजे से इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यात्रियों से की गई अपील

प्रशासन ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे पुणे–कोलाड मार्ग का उपयोग फिलहाल न करें और यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। अधिकारियों का कहना है कि सड़क की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात दोबारा शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन