Saturday, November 14, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsजीतू पटवारी पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक, प्रताड़ना नहीं रुकी तो...

जीतू पटवारी पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक, प्रताड़ना नहीं रुकी तो इंदौर में होगा बड़ा आंदोलन

भोपाल: मप्र कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उनके परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायकों ने चेतावनी दी है कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो पार्टी इंदौर में बड़ा आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना भी देगी।

विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित विधायक जयवर्धन सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, सतीश सिकरवार, महेश परमार, पंकज उपाध्याय, बाबू जंडेल, दिनेश गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, नितेंद्र सिंह राठौड़, कैलाश कुशवाह और यादवेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार के खिलाफ किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता के मुद्दे लगातार उठा रहे हैं। इसी कारण उन्हें और उनके सहयोगियों को राजनीतिक द्वेष के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े

MP में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी, 5 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लाइनमैन

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि झूठे मुकदमों, पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक दबाव के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है।

11 अगस्त की PAC बैठक में बनेगी रणनीति

कांग्रेस विधायकों ने बताया कि 11 अगस्त को भोपाल में होने वाली पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के साथ आंदोलन की रूपरेखा पर भी निर्णय लिया जाएगा।

इंदौर पुलिस कमिश्नर से मिलेगी कांग्रेस में MLA

विधायकों ने कहा कि यदि जीतू पटवारी, उनके परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो एक दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायक इंदौर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई का आधार पूछेंगे। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर व्यापक जनआंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी।

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने इंदौर पुलिस प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर संविधान और कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष का रहा है और पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन