Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं बल्कि इसका गाना ‘शूरवीर’ है। राजस्थानी गायक रैपरिया बालम के ‘शूरवीर’ गीत के फिल्म में इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई गई है। मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां इसे फिल्म से हटाने की मांग की गई है।
गीत के इस्तेमाल को लेकर विवाद बढ़ने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गई है। याचिका में गाने को फिल्म से हटाने की मांग की गई है।
गाने के इस्तेमाल पर क्यों है आपत्ति?
विरोध करने वालों का कहना है कि राजस्थानी गायक रैपरिया बालम के ‘शूरवीर’ गीत को फिल्म में जिस तरह के दृश्यों के साथ दिखाया गया है, वह आपत्तिजनक है। आरोप है कि गाने का इस्तेमाल गैंगस्टर, नशे और यौन अपराध से जुड़े किरदारों या दृश्यों के साथ किया गया है।
आपत्ति जताने वाले पक्ष का मानना है कि ‘शूरवीर’ जैसे शब्द और गीत की भावना वीरता तथा सम्मान से जुड़ी है। ऐसे में इसे अपराध से जुड़े दृश्यों के साथ दिखाने से इसकी मूल भावना प्रभावित होती है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न,मध्यप्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा का हुआ गठन
दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा विवाद
गाने को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल PIL के जरिए फिल्म से गीत को हटाने की मांग की गई है। अब इस मामले में कोर्ट का रुख अहम होगा।
फिलहाल ‘शूरवीर’ को लेकर जारी विवाद ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। आगे यह देखना होगा कि फिल्म से जुड़े लोग इस आपत्ति पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और अदालत मामले में क्या फैसला करती है।

