Sunday, June 21, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news NH-68 पर मौत की आग: पलटा तेल टैंकर, 200 मीटर तक फैली...

 NH-68 पर मौत की आग: पलटा तेल टैंकर, 200 मीटर तक फैली लपटें

जालोर। जालोर जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण हादसे ने NH-68 को आग के मैदान में बदल दिया। सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर बाड़मेर से सांचौर जा रहा भारत पेट्रोलियम का तेल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धधकती लपटों में घिर गया।

ड्राइवर जला जिंदा

टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें करीब 200 मीटर तक फैल गईं। सड़क पर गुजर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं धुएं का घना गुबार आसमान तक उठता दिखाई दिया। यह मंजर किसी हादसे से ज्यादा “आग के तांडव” जैसा था। इस हादसे में सबसे दर्दनाक तस्वीर सामने आई ड्राइवर की, जो केबिन में फंस गया और जिंदा जल गया। वहीं, दूसरा व्यक्ति वक्त रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। एहतियात के तौर पर हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन यह हादसा एक कड़वी सच्चाई छोड़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ई-पेपर

Bhopal- 21 to 27 June 2026
Bhopal – 14 to 20 june 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन