Thursday, July 30, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsदिल्ली लक्ष्मी योजना: 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, रक्षाबंधन पर मिलेगा...

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, रक्षाबंधन पर मिलेगा पहला तोहफा

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। योजना के लिए एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जहां पात्र महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगी।

रक्षाबंधन पर आएगी ₹2,500 की पहली किस्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें-

राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा: भारतीय तटरक्षक बल में महिलाओं को मिलेगा समान अवसर

महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने की पहल

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि यह राशि किसी मां के इलाज, किसी बेटी की पढ़ाई और किसी परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनेगी।

सरकार बोली- वादा निभाने की दिशा में एक और कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता से किए गए अपने वादों को लगातार पूरा कर रही है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

Bhopal- 26 July to 1 August 2026
Bhopal – 19 to 25 july 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन