नर्मदापुरम। धर्म और आस्था की नगरी नर्मदापुरम में बिरयानी सेंटर पर मामूली विवाद को जमकर उत्पाद हुआ। नगर के पुराने बस स्टैंड के पास देर रात मामूली विवाद ने देखते ही देखते उत्पाद में बदल गया। बिरयानी की दुकान पर ग्राहक द्वारा एक अतिरिक्त चिकन लेग फीस की मांग करना विवाद की जड़ बताया जा रहा है।
मिल रही सूचना के अनुसार रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बालागंज निवासी अखिलेश शिवहरे बिरयानी खाने पहुंचे थे। उन्होंने अपने ऑर्डर के साथ एक अतिरिक्त चिकन का लेग फीस की मांगा रखी। दुकानदार हाशिम अली ने इसके अलग से दस रुपये अतिरिक्त मांगे, जिस पर ग्राहक ने बिना आपत्ति 500 रुपये का नोट दे दिया। शुरुआत में यह लेन-देन सामान्य था।
कुछ देर बाद दुकानदार ने बताया कि दुकान में चिकन लेग खत्म हो चुके हैं। अखिलेश ने ऐसे में अतिरिक्त राशि लौटाने की मांग की। यहीं से बहस या विवाद ने जन्म लिया। बहस ने इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि बातों का लहजा बदला और मामूली तकरार तीखी नोकझोंक में तब्दील हो गई।
गुस्से ने बदली दुकान की तस्वीर
पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद दुकानदार ने आपा खो दिया। उसने गरम बर्तन और एक नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। बचाव में अखिलेश के हाथ पर जलने के निशान आए और गाल पर गहरा कट लग गया।
भीड़, अफरा-तफरी और पुलिस कार्रवाई
घटना के वक्त दुकान पर मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। राहगीर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, घायल को इलाज के लिए भेजा गया और दुकानदार को हिरासत में लिया गया। सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के आधार पर जांच जारी है।
अतिरिक्त एक चिकन का लेग फीस की मांग और फिर भड़क गया विवाद, बिरयानी सेंटर में जमकर हुआ उत्पात


