दिल्ली। वर्तमान दौर में मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का उपयोग करना आम बात हो गया है। लेकिन इनके उपयोग के साथ-साथ अब साइबर धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। डिजिटल दुनिया में भरोसे को छलने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने सात राज्यों में फैले एक अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दस आरोपियों को गिरफ्तार कर करोड़ों की ठगी की परत-दर-परत उखड़ते हुए सामने रख दीं।
सात राज्यों तक फैला जाल
पुलिस के अनुसार यह जाल साजों का नेटवर्क राष्ट्रीय राजधानी के साउथ-ईस्ट दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ छापे मारकर दस आरोपियों को पकड़ा। इनमें इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने देश भर से अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की। एनसीआरपी पर दर्ज 61 शिकायतें इस नेटवर्क से जुड़ी पाई गईं।
फर्जी ऐप्स और झूठे सपनों का देते थे झांसा
जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी लोन ऐप, नकली नौकरी ऑफर और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को फंसाता था। आसान कमाई के लालच में लोग अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठते थे।
ऑपरेशन चक्र-वी की बड़ी कामयाबी
सीबीआई और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ऑपरेशन चक्र-वी के तहत 111 शेल कंपनियों का भंडाफोड़ हुआ। जाली दस्तावेज, डमी डायरेक्टर और मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलीं।
डिजिटल ठगों पर शिकंजाः सात राज्यों में छापे, 50 करोड़ की धोखाधड़ी उजागर


