Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsपंजाब में नशा छोड़ने की बढ़ी चाहत, सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में...

पंजाब में नशा छोड़ने की बढ़ी चाहत, सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिले 164% बढ़े

नई दिल्ली:पंजाब में नशा छोड़ने के लिए सरकारी इलाज का सहारा लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. 2024 के मुकाबले 2025 में नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिले 164 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े हैं।

अंधेरे से निकलकर नई जिंदगी शुरु करने की चाहत

पंजाब में नशे के अंधेरे से निकलकर नई जिंदगी शुरू करने वालों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। राज्य के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज कराने पहुंचने वावाले मरीजों की संख्या में महज एक साल के भीतर 164 फीसदी का बड़ा उछाल आया है।कभी बदनामी के डर से घरों में सिमटे रहने वाले परिवार अब खुलकर सरकारी अस्पताल और सुधार केंद्रों का रुख कर रहे हैं।

हजारों की संख्या में नाम दर्ज करा रहे लोग

आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में सरकारी केंद्रों पर 9,577 मरीज पहुंचे थे. 2025 में यह संख्या बढ़कर 25,290 पर पहुंच गई. बदलाव की यह रफ्तार इस साल भी बन भी बनी हुई है, जहां जुलाई 2026 तक 14 हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी जानकारी

इस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि दाखिलों में यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि लोग इलाज के लिए आगे आ रहे हैं. परिवार भी नशे की समस्या से जूझ रहे अपने लोगों के लिए सरकारी मदद ले रहे हैं

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन