Saturday, November 7, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending news3.76 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा, गिरोह के 3 आरोपी...

3.76 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी का खुलासा, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद: गुजरात के गांधीनगर स्थित साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम ने 3.76 करोड़ रुपए की बड़ी साइबर ठगी के मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान के अजमेर निवासी गोपाल राम व नेकदीन कठात और हरियाणा के जींद निवासी दीपक कुंडू शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को अजमेर और एक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर उनके पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

ऐसे बनाते थे शिकार

जांच में साइबर ठगों की एक बेहद चौंकाने वाली नई मोडस ऑपरेंडी सामने आई है। गिरोह के सदस्य ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए ठगी गई रकम को रफा-दफा करने के लिए उन लोगों को निशाना बनाते थे, जो ऑनलाइन लोन लेना चाहते थे। आरोपियों ने ‘नियो फाइनेंस’ नामक फर्जी कंपनी के जरिए लोगों को आसानी से लोन दिलाने का लालच दिया और उनसे जरूरी कागजात जमा करवाए।आवेदकों को प्ले स्टोर से ‘पुशबुलेट’ (Pushbullet) नामक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर एक आईडी-पासवर्ड से लॉग इन कराया जाता था। लॉग इन करते ही आवेदकों का मोबाइल हैक हो जाता था। इसके बाद ठग डिजिटल अरेस्ट से ऐंठे गए करोड़ों रुपए पीड़ितों के खातों में डालकर बल्क ट्रांजैक्शन के जरिए आगे ट्रांसफर कर देते थे।

ये भी पढ़े:JDU की अहम बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, UCC और फरक्का जलसंधि पर चर्चा

क्रिप्टो करेंसी से पैसों की हेराफेरी

पकड़े गए आरोपियों में से राजस्थान के दोनों आरोपियों ने एक फर्जी फर्म का बैंक खाता खोलकर करीब 70 लाख रुपए का अवैध लेन-देन किया था। वहीं, चंडीगढ़ से पकड़ा गया दीपक कुंडू ठगी की रकम को डिजिटल क्रिप्टो करेंसी और कैश ट्रांसफर के जरिए गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाता था।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

1 to 7 November 2026
25 to 31 October 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन