महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस की कैबिनेट बैठक में शामिल न होकर अचानक दिल्ली जाने से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें एकनाथ शिंदे शामिल नहीं हुए।इतना ही नहीं बैठक से किनारा करने के बाद शिंदे दोपहर में मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दोनों के बीच नाराजगी की अटकलें तेज
महायुति सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच अनबन या नाराजगी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।हांलाकि एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि उनका दिल्ली दौरा पार्टी के अन्य राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठकों के लिए है।शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न से जुड़े मामलों को लेकर वकीलों से मुलाकात भी इस दौरे का हिस्सा है।
भाजपा ने किया नाराजगी की खबरों का खंडन
भाजपा और खुद शिंदे ने किसी भी प्रकार की आंतरिक नाराजगी या मतभेद की खबरों का खंडन किया है पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि मीडिया में चल रही नेताओं की नाराजगी की खबरें निराधार हैं और पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। हाल ही में विभिन्न स्थानीय चुनावों और सांगठनिक नियुक्तियों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं जिन्हें पार्टी ने खारिज कर दिया है।

