Thursday, November 12, 2026
Contact: +91 97559 93555
Email: tathyawani@gmail.com
spot_img
Hometrending newsभाईदूज पर जेलों में भावुक मिलन, 6 हजार बंदियों से मिले 20...

भाईदूज पर जेलों में भावुक मिलन, 6 हजार बंदियों से मिले 20 हजार परिजन

भोपाल: भाईदूज के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की जेलों में बंद भाई-बहनों के बीच आत्मीयता और स्नेह के भावुक दृश्य देखने को मिले। जेल महानिदेशक वरुण कपूर की पहल पर प्रदेश की जेलों में बंदियों को अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए विशेष खुली मुलाकात की व्यवस्था की गई। इस दौरान करीब 6 हजार बंदियों से उनके 20 हजार परिजनों ने मुलाकात की।

बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं

इस विशेष आयोजन के तहत ग्वालियर और सागर की केंद्रीय जेलों, शिवपुरी की सर्किल जेल सहित इनके अधीनस्थ जेलों में मुलाकात के विशेष इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। उन्होंने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महिला बंदियों से मिलने उनके भाई और अन्य परिजन भी पहुंचे।

बच्चियों से मिलकर बंदियों के चेहरे खिल उठे

लंबे समय बाद अपने परिवार के सदस्यों और छह वर्ष तक की आयु के बच्चों से मिलकर बंदियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कहीं मुस्कान नजर आई तो कहीं भाई-बहनों के मिलन पर आंखें खुशी से छलक उठीं। त्योहार के इस मौके ने जेल परिसर में भी पारिवारिक आत्मीयता का माहौल बना दिया।

ये भी पढ़ें: शिवराज की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम: सीएम योगी ने चौहान की पोती इला को दुलार किया

जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए व्यापक इंतजाम किए

डीजी जेल वरुण कपूर के मार्गदर्शन में जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। बंदियों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के खुले स्थानों पर मुलाकात की व्यवस्था की गई। साथ ही सुरक्षा और सतत निगरानी के बीच आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

जेल प्रशासन की इस पहल से बंदियों को त्योहार के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताने और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने का अवसर मिला। इसे जेलों में सुधारात्मक व्यवस्था को बढ़ावा देने और बंदियों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ई-पेपर

8 to 14 November 2026
1 to 7 November 2026

शासकीय निविदाएं

विज्ञापन